Hanuman Chalisa
✕

Indore Firing: इंदौर में युवती पर दिनदहाड़े चली गोली, आंख में लगी, अस्‍पताल में छोड़कर भागे दोस्‍त

Updated: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (12:47 IST)
इंदौर में गोली कांड का एक बड़ा मामला सामने आया है। ​दिनदहाड़े एक युवती पर गोली चला दी गई। फायरिंग इतनी जबदस्त थी कि युवती बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि गोली युवती की आंख में लगी है। ​डॉक्‍टरों के मुताबिक युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि युवती के दोस्‍त उसे अस्‍पताल में छोडकर फरार हो गए। घटना लसुड़िया थाना इलाके का है।

दरअसल इंदौर के महालक्ष्मी नगर में युवती पर बंदूक से हमला​ किया गया। आरोपी ने युवती पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। फायरिंग के बाद लोगों ने घटना की जानकारी पु​लिस को दी। पुलिस ने मौके पर प​हुंच कर घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर ​कार्रवाई शुरू का दी है

ग्‍वालियर की रहने वाली है युवती : घायल युवती का नाम भावना है और वह ग्वालियर की रहने वाली है। गोली लगने का पता चलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालत गंभीर होने के कारण युवती के बयान नहीं हो पाए है, लेकिन जिस वाहन में युवती को उसके दोस्त अस्पताल लाए थे, उसका नंबर ट्रेस हो गया है। अस्पताल में भर्ती करने के दौरान युवती के दोस्त कीचैन अस्पताल में भूल गए थे। जिस पर आर आर मेंशन लिखा था। इसके आधार पर पुलिस उस पते पर पहुंची। युवती के साथ चार युवक थे और वे रात को महालक्ष्मी नगर के मकान में पार्टी कर रहे थे। उसमें गोली लगने की घटना हुई।

क्‍या पार्टी में चली गोली : आशंका है कि युवक-युवती पार्टी कर रहे थे और गलती से गोली चल गई, जो युवती की आंख में लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन भी इंदौर के लिए रवाना हो गया। युवती तीन साल पहले ग्वालियर से इंदौर आई थी और यहां नौकरी करती थी।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख