Daily Horoscope
✕

राजा की हत्या के पहले का वीडियो आया, सोनम भी नजर आई, टूरिस्ट कैमरे में हुआ कैद

Updated: सोमवार, 16 जून 2025 (11:32 IST)
राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोनम राजा के आगे चल रही है। दोनों ट्रैकिंग पार जा रहे हैं। दरअसल यह वीडियो गलती से टूरिस्ट के कैमरे में कैद हो गया था। इसमें पति राजा के आगे चलती दिखी सोनम। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजा की हत्या से ठीक पहले का है। एक टूरिस्ट के कैमरे में दोनों गलती से कैद हुए थे।
ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना
इसमें सफेद टीशर्ट पहले सोनम आगे चलती दिखी। वहीं, राजा उसके पीछे चलता दिख रहा है। देव सिंह नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उसने बताया कि गलती से यह वीडियो रिकॉर्ड हो गया। बाद में जब वो अपने मोबाइल में वीडियो देख रहा था तो इंदौर के इस कपल का यह वीडियो उसे मिला।

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को पूरे 24 दिन बीत चुके हैं। राजा की हत्या के आरोप में पत्नी समेत पांचों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस बीच अब राजा की हत्या से ठीक पहले का वो वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक टूरिस्ट के कैमरे में पति-पत्नी ट्रैक करते हुए दिखे। राजा-सोनम दोनों ही ट्रैक के लिए जा रहे थे। वहीं, एक टूरिस्ट अपना वीडियो बना रहा था। उसी के कैमरे में राजा-सोनम भी दिखे।
ALSO READ: सोनम की पांच गलतियां जो राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में उसे पहुंचाएंगी सलाखों के पीछे
क्या है वीडियो में : वीडियो में सोनम आगे चलती दिखी तो वहीं राजा उसके पीछे। सोनम में सफेद टीशर्ट पहनी थी। राजा ने सफेद स्लीवलेस टीशर्ट पहनी थी। दरअसल, शिलांग घूमने गए एक शख्स ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है कि डबल डेकर ब्रिज की ट्रिप के दौरान जब वह वीडियो बना रहा था, तो उसके फ्रेम में राजा और सोनम रघुवंशी भी कैद हो गए। दोनों ऊपर की ओर जा रहे थे। दावा किया जा रहा है कि सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो बाद में राजा रघुवंशी के शव के पास मिली थी।
ALSO READ: मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करूंगी, राजा के मर्डर के बाद ये था सोनम का प्लान
देव सिंह नाम के इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा- मैं 23 मई 2025 को मेघालय डबल डेकर रूट ब्रिज की यात्रा पर गया था और वीडियो रिकॉर्ड किया था। कल मैं वीडियो देख रहा था और मुझे इंदौर के उस कपल की रिकॉर्डिंग मिली। सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे। वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने आगे लिखा- मुझे लगता है कि यह इन दोनों की आखिरी रिकॉर्डिंग थी। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी। मुझे उम्मीद है कि इससे मेघालय पुलिस को भी मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

कुशीनगर हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे 6 लोगों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, उड़े वैन के परखच्चे

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला 'मुरासु', आंध्र प्रदेश तट से कब टकराएगा; इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में अतिरिक्त फीस वसूली के विरोध में अभाविप का आंदोलन चौथा दिन भी विरोध जताया

अगला लेख