suvichar

कॉलेज जा रही छात्रा पर कुत्‍तों का हमला, रहवासियों ने बताया क्‍यों कर रहे अटैक

Updated: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (17:23 IST)
इंदौर में कॉलेज जा रही एक छात्रा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में छात्रा गिर पड़ी, जिसके बाद कुत्तों ने उसे बुरी तरह काटा। छात्रा परीक्षा देने जा रही थी। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बता दें कि इंदौर में कुत्‍तों का आतंक लगातार बढता जा रहा है क्‍योंकि सफाई की वजह से कुत्‍तों को खाना नहीं मिल पा रहा है। भूख की वजह से कुत्‍ते हिंसक होते जा रहे हैं।

कब हुई घटना : छात्रा कॉलोनी से कॉलेज जा रही थी, तभी चार आवारा कुत्ते एक साथ उसकी ओर दौड़े और उसे जमीन पर गिरा दिया। छात्रा ने संघर्ष कर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसके पैरों में काट लिया। इसी दौरान उसकी सहेली जो स्कूटी से आगे जा रही थी, रुकी और कुत्तों को भगाने के लिए दौड़ी। छात्रा को इस हमले से घबराहट हुई और वह चक्कर खाकर वहीं बैठ गई। सहेली की मदद से उसे उठाया गया और रहवासी उसे अपने घर ले गए।

एक वजह यह भी : रहवासियों ने बताया कि छात्रा सुबह परीक्षा देने जा रही थी जब यह घटना घटी। कुत्तों के काटने से उसके पैर में गहरा घाव हो गया। रहवासी बताते हैं कि इलाके में कुत्तों की बढ़ती संख्या के पीछे सोनिया गांधी नगर के लोगों द्वारा रोजाना यहां फेंका जाने वाला नॉनवेज और जूठन जिम्मेदार है। नगर निगम की गाड़ी रोज कचरा उठाती है, लेकिन रात को फिर खुले में खाद्य सामग्री फेंकी जाती है, जिससे कुत्तों का जमावड़ा लगने लगा है। निगम की सफाई टीम भी इस समस्या से परेशान है।

24 हजार लोगों को काटा : बता दें कि सरकारी हुकुमचंद अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि 1 जनवरी से 13 जुलाई 2025 तक करीब 24,000 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए हैं। राहत की बात यह है कि एंटी-रेबीज वैक्सीन के जरिए अधिकतर पीड़ित अब स्वस्थ हैं, लेकिन हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रहवासियों ने कई बार नगर निगम के 311 एप पर शिकायत की, जिससे कचरा तो उठा लिया गया, लेकिन जूठन फेंकने की आदत से समस्या बनी हुई है।
Edited By: Navin Rangiyal 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख