Hanuman Chalisa
✕

देखते ही देखते खाक हुई 35 करोड़ की इमारत, इंदौर के इस इलाके में लगी भीषण आग

Updated: मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 (19:13 IST)
File Photo
इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एमआर 11 के पास मंगलवार दोपहर आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। यहां केमको चॉकलेट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना के दौरान हुए विस्फोट की वजह से फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग ढह गई है। बताया जा रहा है कि यह इमारत करीब 35 करोड़ की थी। मामले की जांच की जा रही है।

लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक फैक्ट्री के पिछले हिस्से में दोपहर करीब 1 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद तीन कर्मचारी घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। धमाका इतना जोरदार था कि कंक्रीट का ढांचा पूरी तरह गिर गया।

फैक्ट्री मालिक के मुताबिक इस आगजनी और बिल्डिंग गिरने से लगभग 35 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, जांच में यह बात सामने आई है कि जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री संचालित थी, उसे पहले ही दिवालिया घोषित किया जा चुका था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। पिछले कुछ दिनों से फैक्ट्री बंद थी और यहां उत्पादन का काम नहीं किया जा रहा था।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख