ramcharitmanas

32 साल के युवा को आया हार्ट अटैक, अस्‍पताल पहुंचने से पहले जाम ने ले ली जान, अनाथ हुए पत्‍नी और बच्‍चे

परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग

Updated: शुक्रवार, 27 जून 2025 (17:55 IST)
32 साल के ग्राम गारी पिपलिया गांव युवा संदीप पिता प्रेम सिंह पटेल को हार्ट अटैक आया तो परिजन उसे लेकर अस्‍पताल भागे, लेकिन मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग पर रोड बंद होने की वजह से अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

दरअसल, मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग पर रोड बंद होने के कारण परिजनों ने वैकल्पिक मार्ग सिंगापुर टाउनशिप वाले रास्ते को चुना, लेकिन वहां भी टाउनशिप वाले रास्ते में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा था। इसी वजह से संदीप को ले जाने वाला वाहन भी रास्‍ते में फंस गया। संदीप ने अपनी पत्नी के सामने ही तड़पते हुए दम तोड दिया। परिजन उसे तत्काल इंदौर अस्पताल लेकर रवाना हुए थे। बता दें कि मीडिया लगातार इस मार्ग पर हादसे का अंदेशा होने की ख़बर प्रसारित कर रहा था, लेकिन जिम्‍मेदारों पर आज तक कोई जूं नहीं रेंगी।

आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन : इस दर्दनाक मौत के कारण पूरे मांगलिया क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया एवं इस युवा की मौत के लिए ग्रामीण वासियों ने सत्ता में बैठे हुए नेताओं के साथ विपक्षी कांग्रेस पार्टी के  नेताओं को भी दोषी ठहराया। ग्राम गारी पिपलिया के देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रशासन की गम्भीर लापरवाही के कारण हमारे परिवार के एक युवा सदस्य की असमय मौत हो गई।

परिजनों ने की ये मांग : किसान नेता हंसराज मंडलोई ने कहा कि संदीप पटेल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं एवं उसकी पत्नी युवावस्था में ही बेसहारा हो गई है इसलिए सरकार संदीप पटेल के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दे इसके साथ ही उसके बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करे एवं जल्द से जल्द रास्ते को चालू किया जाए अन्यथा क्षेत्रीय निवासी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे ग्राम गारी पिपलिया के ही शिव सिंह पटेल, धन सिंह पटेल, निर्भय सिंह पटेल, जितेंद्र चौहान आदि ग्रामीणों ने भी इस मांग का समर्थन किया है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख