Bhai Dooj
✕

मप्र में 7 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन स्कूली छात्र हिरासत में

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (15:46 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जनजातीय समुदाय की सात वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सप्ताहभर पुराने मामले में पुलिस ने पीड़ित बच्ची के चचेरे भाई समेत तीन स्कूली छात्रों को हिरासत में लिया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नागेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र के दतोदा गांव में तीनों लड़कों ने 21 सितंबर को बच्ची के साथ उसके घर के पास कथित तौर पर दुष्कर्म किया। फिर उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को उनकी इस करतूत के बारे में कुछ बताया, तो उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

एएसपी ने बताया कि इस धमकी से डरी-सहमी बच्ची कुछ दिन खामोश रही, लेकिन जब उसका दर्द बढ़ा, तो उसने अपनी बड़ी बहन को बुधवार को आपबीती सुनाई। सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर तीनों लड़कों के खिलाफ सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में शामिल एक लड़के की उम्र 12 वर्ष है, जबकि दो अन्य 15–15 साल के हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी भी जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से एक लड़का पीड़ित बच्ची का चचेरा भाई है। सिंह ने बताया कि बच्ची को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

अगला लेख