Daily Horoscope
✕

राहुल का तीखा हमला, बेटी पढ़ाओ मगर भाजपा विधायकों से बचाओ...

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (13:44 IST)
भोपाल। ‍चित्रकूट में भगवान राम के दर्शन करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' का नारा तो सही दिया, लेकिन वे एक बात बताना भूल गए। 
 
उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, उससे यह नारा खोखला लगता है। उत्तर प्रदेश की एक घटना का उल्लेख करते हुए कटाक्ष किया कि नारा 'बेटी पढ़ाओ और भाजपा विधायकों से बेटी को बचाओ' होना चाहिए। राहुल ने कहा कि आज जब महिलाएं बाहर निकलती हैं तो उन्हें डर लगता है।
 
राहुल ने कहा कि मध्यप्रदेश में जब हमारी सरकार बनेगी तो हमारा मुख्‍यमंत्री इस डर को मिटा देगा। यहां माताएं और बहनें बिना डरे घर से निकल सकेंगी। आपको लगेगा कि सरकार बनी है तो इसमें हमारी भी आवाज शामिल है। यह एक व्यक्ति की सरकार नहीं होगी। हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को बदलेंगे। यही अंतर है उनमें और हममें। 
 
राहुल ने मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि मैं 15 लाख रुपए का वायदा नहीं करूंगा मगर सिंधिया और कमलनाथ ने जो मंच से कह दिया उसे पूरा किया जाएगा। इनके मुंह से झूठ नहीं सच्चाई ही निकलेगी। हम खोखले वादे नहीं करते। किसानों को लगेगा कि जो उसके दिल में वही मुख्यमंत्री के दिल में है। राज्य के युवाओं को लगेगा हमारा मुख्‍यमंत्री हमारे भविष्य और रोजगार के लिए दिनभर लगा रहता है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

अगला लेख