ganesh chaturthi
✕

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म के संस्कार और एकता से हुए प्रभावित

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (20:32 IST)
इंदौर और मंदसौर जिले के रहने वाले 7  लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर  हिन्दू धर्म को अपनाया है। सभी 7 लोगों ने हिन्दू धर्म अपनाया और सनातन के रास्ते पर चलने का प्रण लिया। इनमें मुस्लिम समाज की 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
 
मिले ये नाम : धर्म परिवर्तन के बाद परवीन बी को पल्लवी, इरफान को ईश्वर, गफ्फार को गोविंद, मोहम्मद यूनुस को मोहनलाल, रुकैया बी को रुक्मिणी, हैदर को हरि और तमन्ना का नामकरण तन्नू किया गया है।   
ALSO READ: अंबाला सीट से BJP उम्मीदवार को किसानों के विरोध का क्यों करना पड़ा सामना?
हिन्दू धर्म अपनाने वाले लोगों का कहना कि वे काफी दिनों से हिन्दू धर्म को अपनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिन्दू धर्म में एकता का पाठ सिखाया जाता है और जो संस्कार दिए जाते हैं उसी को देखते हुए यह फैसला लिया है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
मंत्रोच्चार के साथ परिर्वतन : खजराना मंदिर आने के पूर्व इन सभी को पाटीदार समाज की धर्मशाला में पंडितों ने गोमूत्र, मिट्टी और 10 प्रकार के स्नान से पवित्र कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया। विश्व हिन्दू परिषद के एक नेता ने इसे घर वापसी बताया। एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख