biodatamaker

indore : 4 नए फ्लाईओवर का ऐलान कर सकते हैं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (17:54 IST)
इंदौर। राऊ से लेकर देवास को जोडऩे वाले 32 किलोमीटर का बायपास के हालात अब बदलने वाले हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री जर्जर सर्विस लेन के साथ ही लाइटिंग कार्य का शुभारंभ करेंगे। साथ ही बायपास पर 4 नए फ्लाईओवर का ऐलान भी केंद्रीय मंत्री कर सकते हैं। 32 किलोमीटर के बायपास पर 4 फ्लाईओवर ओवरब्रिज 2 अंडरपास कुल 13  छोटे-बड़े ब्रिज बने हुए हैं। मार्ग की खस्ता स्थिति अंधेरे के कारण लोगों को इसमें परेशानी होती है, जिससे जल्द ही निजात मिलने वाली है। जहां भी सर्विस लेन में परेशानी रही, उसे एनएचएआई दूर करेगा।

ALSO READ: घट सकती है पेट्रोल और डीजल की कीमत, बड़े कदम की तैयारी!
 
21 किलोमीटर की सर्विस लेन की मरम्मत और यहां पर लाइटिंग का काम एनएचएआई ने करीब 83 करोड़ की लागत से किया गया है,। 16 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। टोल कंपनी वाहन चालकों से टैक्स को ले रही है, लेकिन मार्ग की मरम्मत और सर्विस लेन के खस्ताहाल की जिम्मेदारी नहीं लेती। कई बार एनएचएआई ने अलग से फंड स्वीकृत कराकर मार्ग की मरम्मत की है। दोनों के बीच मामला चल रहा है।

ALSO READ: Fact Check: दिल्ली एयरपोर्ट में जलभराव के दौरान लोगों ने प्लेन को लगाया धक्का? जानिए VIRAL फोटो का सच
 
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि बायपास मार्ग में आ रही परेशानियों को तकरीबन दूर कर लिया गया है। जो भी कमियां है, उसे जल्द दूर कर दिया जाएगा। बायपास के निर्माण के समय फ्लाईओवर नहीं होने से यहां काफी बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं हो रही थीं।  करीब 13 स्थानों पर छोटे-बड़े ब्रिज बने हुए हैं। 4 स्थानों पर ओवरब्रिज की जरूरत है। इसमें सबसे जरूरी राऊ सर्कल, रालामंडल, अर्जुन बरोदा और एमआर 10 के हिस्से बायपास से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री 4 दिन बाद होने वाले उनके दौरे में कार्यक्रम के दौरान नए फ्लाईओवर का ऐलान कर सकते हैं। 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख