Daily Horoscope

मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (17:46 IST)
बांदा। मऊ से बीएसपी के विधायक व पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मंगलवार को बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने जेल और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां मुख्तार का इलाज किया जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी इससे पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। मुख्तार के एंटीजन कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ALSO READ: घट सकती है पेट्रोल और डीजल की कीमत, बड़े कदम की तैयारी!
 
मुख्तार की अचानक तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। मुख्तार की सेहत और इलाज को लेकर अफसर मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि, जेल प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बांदा जेल अधीक्षक प्रभा कांत पांडेय का कहना है कि फिलहाल मीटिंग चल रही है। इसलिए इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान से प्रतापगढ़ के 32000 परिवारों की चमकेगी किस्मत

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा निर्देश, बोले- हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : योगी

अगला लेख