sawan somwar

Indore: खालिस्तानियों को हथियार सप्लाय करने वाले इंदौर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (11:42 IST)
Indore: खालिस्तान समर्थकों (Khalistan supporters) को अवैध हथियारों की आपूर्ति के आरोपी 35 वर्षीय बदमाश और उसके गिरोह के 4 साथियों को इंदौर में चोरी की सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम देने के आरोप में धरदबोचा गया है। मध्यप्रदेश पुलिस (MP Police) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि इंदौर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की सिलसिलेवार वारदातों को लेकर सरगना राजेंद्र सिंह बरनवाला (35) और उसके गिरोह के 4 साथियों- बादल, राजेश, सिद्धांत और बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि बरनवाला को दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2021 में 18 अवैध पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया था। तब उस पर आरोप था कि वह खालिस्तान समर्थकों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करता है। विश्वकर्मा के मुताबिक अवैध पिस्तौलों को लेकर दिल्ली में दर्ज मामले में बरनवाला करीब 2 महीने जेल में रहा था और फिलहाल जमानत पर बाहर था।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बरनवाला और उसके साथियों ने इंदौर में 1 से 20 अगस्त के बीच अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर 15 सूने घरों में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। वे इनमें से 3 घरों में घुसने में कामयाब रहे, जहां उन्होंने सोने-चांदी के सिक्कों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस से कहा कि उन्होंने सोने-चांदी के चुराए गए सिक्के एक सुनार को बेच दिए थे और उनके इस दावे की तसदीक की जा रही है। विश्वकर्मा ने कहा कि बरनवाला और उसके साथी ताला-चाबी बनाने की आड़ में अवैध पिस्तौल बनाकर देशभर में इनकी आपूर्ति का काम करते हैं।
 
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि बरनवाला का गिरोह उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ कुख्यात गिरोहों को भी अवैध हथियारों की आपूर्ति कर चुका है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनसे मिले सुरागों के आधार पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या बोले इकरा हसन और इमरान मसूद?

शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि: जानिए क्यों देश भर में 5 सितंबर को ही मनाया जाता है यह खास दिन

9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे संजय साह, 'हरे कृष्णा' के जाप ने बचाई जान, जन्माष्टमी पर मिला नया जीवन

निशु आजाद के पिता को न्याय दिलाएंगे चिराग पासवान, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत?

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

अगला लेख