ramcharitmanas
✕

इंदौर में 2 लोगों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को पीटा, 2 गिरफ्‍तार

Updated: मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (21:51 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में पुलिस के एक उपनिरीक्षक को मंगलवार को चौराहे पर सरेआम पीटने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोपों में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्थानीय लोग शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि नगर निगम चौराहे पर पुलिस के उपनिरीक्षक नाथूराम दोहरे के साथ हुई घटना को लेकर रवि कश्यप और उसके साथी मनीष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 25 साल के आस-पास है।

ALSO READ: CM मोहन यादव ने की इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
 
मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मोटर यान अधिनियम के तहत उनका वाहन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम चौराहे पर कश्यप एक व्यक्ति से बीच सड़क पर झगड़ रहा था और उपनिरीक्षक दोहरे ने जब विवाद शांत करने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई।

ALSO READ: बल्ला कांड में कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश समेत 10 बरी
 
घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति दोहरे का कॉलर पकड़कर जब उनके साथ मारपीट कर रहा था, तब यातायात पुलिस के 2 आरक्षकों ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन वे उपनिरीक्षक को इस शख्स की पकड़ से तुरंत छुड़ा नहीं पाए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने कहा- 200 सरकारी अधिकारी हमारे संपर्क में, हर गद्दार का हिसाब होगा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

अगला लेख