shradh paksha
✕

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

Updated: रविवार, 15 सितम्बर 2024 (22:03 IST)
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात हुए इस हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
 
खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के मुताबिक, खजराना थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ, जब लक्ष्मी तोमर और दीक्षा जादौन प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर मेले में घूमने के बाद स्कूटर से घर लौट रही थीं।
 
सेंधव ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कूटर पर सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
लक्ष्मी तोमर के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य थी, क्योंकि उसके पिता का पिछले साल निधन हो गया था। मूल रूप से शिवपुरी निवासी लक्ष्मी इंदौर में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली दीक्षा जादौन मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली थी और वह इंदौर में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में कार्यरत थी।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP Protest पर बोली भाजपा- जंतर मंतर की कहानी भारत की कहानी नहीं

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

अगला लेख