suvichar

Indore के MTH अस्पताल में अत्यंत दुर्लभ 2 सिर वाले जुड़वां बच्चे का जन्म

Updated: गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (10:13 IST)
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक दुर्लभ घटना सामने आई है। यहां एमटीएच अस्पताल में सिर से जुड़े जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। इन ट्विन्स बच्चों का जन्म ऑपरेशन द्वारा हुआ है। यह मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। चौंकाने वाली बात यह भी हैं कि लगभग हर माह गर्भ की जांच करने वाले डॉक्टर्स या अन्य स्टाफ को  सिर जुड़े जुड़वां बच्चे का पता कैसे नहीं चला।
 
मेडिकल भाषा में कहा जाता है पैरापैगस डिसेफेलिक ट्विंस
इसी महीने 3 जुलाई 2025 को रायसेन जिले के बेगमगंज सिविल अस्पताल में बिना हाथों वाली बच्ची का जन्म हुआ था। बच्चे के दो सिर हैं जो आपस में जुड़े हुए हैं और एक ही धड़ है। डॉक्टर्स के मुताबिक मेडिकल भाषा में इन्हें पैरापैगस डिसेफेलिक ट्विंस कहा जाता है। इसमें धड़ आपस में जुड़ी रहती है लेकिन सिर दो होते हैं। यह मामला चिकित्सा अनुसंधान और जन-जागरूकता दोनों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
ALSO READ: इंदौर में 12 साल की बच्ची की रहस्यमयी मौत, मां ने बताई ये कहानी
शिशु रोग विशेषज्ञों की निगरानी में बच्चा
मीडिया खबरों के मुताबिक गर्भवती महिला स्त्री रोग विभागध्यक्ष डॉ. प्रो. निलेश दलाल की यूनिट में गर्भवती महिला इमरजेंसी में भर्ती हुई थी। यह एक अत्यंत जटिल मामला था। गर्भवती महिला को को लेबर दर्द के दौरान इमरजेंसी अवस्था में भर्ती किया गया था। ऑपरेशन डॉ. नीलेश दलाल के गाइडेंस में एमटीएच हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया गया। बच्चे की हालत गंभीर है व उसे सीएनसी यूनिट में रखा गया है। शिशु रोग विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख