ramcharitmanas
✕

Indore: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल

Updated: गुरुवार, 23 मई 2024 (13:03 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 लोगों की बुधवार देर रात मौत हो गई जबकि 1 छात्र करंट का झटका लगने से मामूली तौर पर घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों दोस्त एक बहुमंजिला इमारत में किराए के घर में रात के वक्त भोजन की पार्टी कर रहे थे।
 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि राऊ थाना क्षेत्र की सिलिकॉन सिटी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दिव्यांश कानूनगो (21) और नीरज पटेल (26) की मौत हो गई जबकि मनन (21) घायल हो गया। उन्होंने बताया कि तीनों दोस्त एक बहुमंजिला इमारत में किराए के घर में रात के वक्त भोजन की पार्टी कर रहे थे।
 
राऊ पुलिस थाने के प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के मुताबिक कानूनगो और पटेल की मौत बहुमंजिला इमारत की उस बालकनी में खड़े रहने के दौरान हुई जिसके सामने से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मनन घर के भीतर रोटियां बना रहा था।
 
जब मनन ने कानूनगो और पटेल को हाईटेंशन लाइन से चिपके देखा तो उसने लकड़ी की मदद से दोनों को वहां से हटाने की कोशिश की। इस दौरान मनन को भी बिजली का झटका लगा और वह मामूली तौर पर घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनगो और पटेल के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख