Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में सीने में दर्द उठने से 17 साल की छात्रा की मौत

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (18:51 IST)
Death of 17 year old student in Indore: शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में 17 साल की एक छात्रा की सीने में दर्द उठने के बाद मंगलवार देर रात मौत हो गई। लड़की बीए की छात्रा थी। 
 
पुलिस के मुताबिक संजना पिता चंपालाल यादव निवासी रामबली नगर ने रात के वक्त घबराहट की बात कही और पंखा चलाने को कहा। जब लड़की को घबराहट ज्यादा होने लगी तो मां ने पिता को उठाया और वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही छात्रा की मौत हो गई। डॉक्टरों की मानें तो शुरुआती लक्षण हार्टअटैक के हैं, लेकिन पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी। 
 
संजना के पिता चंपालाल लोडिंग रिक्शा चलाते हैं, जबकि मां परिवार चलाने के लिए छोटा मोटा काम करती है। जानकारी के मुताबिक ठंड होने के कारण घर के सभी खिड़की दरवाजे बंद थे। घबराहट के बाद लड़की ने मां से पंखा चलाने को कहा था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

अगला लेख