Hanuman Chalisa
✕

इंदौर के युगपुरुष धाम की एक और बच्ची की मौत, अब तक 11 बच्चों ने तोड़ा दम

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2024 (11:09 IST)
Indore news : मध्य प्रदेश के इंदौर में हैजा के प्रकोप के बाद 10 बच्चों की मौत से चर्चा में आए युगपुरुष धाम बाल आश्रम की 3 वर्षीय बच्ची ने एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। अब तक 11 बच्चों की मौत हो गई। ALSO READ: इंदौर में मोबाइल ढूंढने के लिए सरकारी स्कूल की छात्राओं के कपड़े उतरवाए!
 
शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. प्रीति मालपानी ने बताया कि शहर के श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम की 3 वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों ने शनिवार को बेहद गंभीर हालत में हमारे अस्पताल में भर्ती कराया था। तब वह उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की कमी की समस्या से पीड़ित थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी और उसने सोमवार रात दम तोड़ दिया। बच्ची कुपोषण और विकलांगता से पहले ही जूझ रही थी।
 
मालपानी के मुताबिक, आश्रम प्रबंधन का कहना है कि उसने बच्ची को हाल ही में उसके परिजनों को सौंप दिया था। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
बताया जा रहा है कि बच्ची को 15 दिन पहले ही उसके दादा बाल आश्रम में छोड़ गए थे। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम से ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की जांच रिपोर्ट में कुछ दिन पहले खुलासा हुआ था कि श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम में हैजा के प्रकोप के बाद पिछले डेढ़ महीने में 10 बच्चों की मौत हो चुकी है।
 
अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की जांच में आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चों को भर्ती किए जाने, बच्चों का मेडिकल रिकॉर्ड उचित तरीके से नहीं रखे जाने और संस्थान के रख-रखाव में अन्य गड़बड़ियों का भी खुलासा हुआ था।
Edited by  : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख