dipawali
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. तंत्र-मंत्र
  4. mauni amavasya ke upay

मौनी अमावस्या पर करें ये 4 आसान उपाय, होगी मनोकामना की पूर्ति

mauni amavasya ke upay
* मौनी अमावस्या के इन उपायों से मिलेंगे शुभ फल... 


 
माघ कृष्ण अमावस्या यानी मौनी अमावस्या को तंत्र शास्त्र में भी विशेष तिथि माना गया है। इस संबंध में मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय विशेष ही शुभ फल प्रदान करते हैं, जैसे इस दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का भी विशेष महत्व है।
* मौनी सोमवती अमावस्या के दिन चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप-कर्मों का क्षय होगा और पुण्य-कर्म उदय होंगे। यही पुण्य-कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।
* इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।

 


* मौनी अमावस्या पर कालसर्प दोष निवारण हेतु सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें।

सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कालसर्प दोष से राहत पाने का ये अचूक उपाय है। 
 
* शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें।

साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है।
 
ये भी पढ़ें
क्या था माता लक्ष्मी के माता-पिता का नाम, जानिए