dharma sangrah
✕

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार 3 कार्य करने के बाद क्यों जरूरी है स्नान करना?

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (13:14 IST)
Chanakya Niti: चाणक्य ने धर्म, राजनीति, समाज, दैनिक जीवन, नैतिकता, राष्ट्र और महिला पुरुषों के संबंध सहित कई अन्य विषयों पर भी लिखा है। इसीलिए चाणक्य नीति आज भी प्रासंगिक बनी हुई है। लोग उनकी नीतियों को पढ़ना पसंद करते हैं क्योंकि उनकी नीतियां हर काल में ट्रेंड करती रही है। आज भी लोग उन्हें पढ़ते हैं। जहां तक सवाल नैतिकता का है तो उनके अनुसार 3 कार्य करने के बाद स्नान करना जरूरी है। 
 
1. शमशान घाट से आने के बाद स्नान : चाणक्य नीति ही नहीं अन्य धर्म शास्त्रों के अनुसार भी यह कहा गया है कि श्मशान घाट से आने के बाद पहले स्नान करना चाहिए। क्योंकि शमशान घाट पर कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा रहती है और वहां का धुआं लगने के बाद व्यक्ति अपवित्र हो जाता है। वहां पर अंतिम संस्कार की क्रिया के दौरान कई तरह के कीटाणु या जीवाणु सक्रिय हो जाते हैं जिनके बालों और कपड़ों पर चिपकने की संभावना रहती है। ऐसे में स्नान करना जरूरी है। जो ऐसा नहीं करता है वह चांडाल कहलाता है। यह बुरे कर्मों में शामिल कर्म है। इसका दुष्परिणाम भुगतना होता है।
 
2. तेल मालिश करने के बाद स्नान : यदि आपने तेल मालिश की है तो उसके बाद स्नान करना जरूरी है। स्नान करने से शरीर को फायदा मिलता है। इससे रोम छिद्रों से तेल हट जाता है और शरीर स्वच्छ हो जाता है। यदि स्नान नहीं करेंगे तो शरीर पर जीवाणु और कीटाणु के साथ ही धूल के कण चिपकने की संभावना रहती है।
 
3. बाल कटवाने के बाद स्नान : यदि अपने बाल कटवाए हैं तो उसके बाद स्नान करना जरूरी है। स्नान करने से शरीर पर चिपके बाल हट जाते हैं। यदि बाल चिपके रहेंगे तो इससे संक्रमण फैलेगा। यह बाल खाने की वस्तुओं में गिर सकते हैं या घर में इधर उधर फैल सकते हैं। 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

सभी देखें

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख