sawan somwar

World Cup 2023: वर्ल्ड कप का मजा उठाने के लिए खाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (13:52 IST)
world cup 2023
ODI World Cup 2023 का समय आ गया है और आपकी फेवरेट टीम भी मैदान पर उतारने के लिए तैयार है। भारत में वर्ल्ड कप का असली मज़ा तब शुरू होगा जब भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जज़्बात है। साथ ही कई लोग अपनी फॅमिली या फ्रेंड्स के साथ क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं। हर भारतीय चाहता है कि यह वर्ल्ड कप 2023 सिर्फ इंडिया ही जीते। इस मैच का सही ढंग से लुफ्त उठाने के लिए आप स्वादिष्ट स्नैक्स को अपना पार्टनर बना सकते हैं। इस वर्ल्ड कप आप बिना चीट डे के हेल्दी स्नैक के ज़रिए मैच का मज़ा ले सकते हैं। तो चलिए नोट कर लीजिए ये हेल्दी स्नैक रेसिपी.....
 
1. फ्रूट चाट : फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और अपनी डाइट को नियमित रखने के लिए आप फ्रूट चाट को इस लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। फ्रूट चाट बनाने के लिए आप सेब, अंगूर, तरबूज़, आम, अनार के दाने जैसे फल ले सकते हैं। इन फलों को छोटे पीस में काट लें। इसके बाद एक कटोरी में इन फलों को लें। इनमें चाट मसाला और स्वाद अनुसार काला नमक डालें। आपकी फ्रूट चाट तैयार है।
 
2. क्रिस्पी कॉर्न चाट : कॉर्न विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस वर्ल्ड कप मैच में आप टेस्टी और क्रिस्पी कॉर्न चाट का मज़ा उठा सकते हैं। कॉर्न चाट बनाने के लिए आपको सबसे पहले कॉर्न को प्रेशर कुकर में उबालना है। उबलने के बाद कॉर्न को प्लेट में डालें। इसमें चाट मसाला, धनिया पाउडर, मिर्च, नमक, कटी हुई प्यास, पुदीना चटनी और नींबू का रस डालें। अच्छे से मिक्स करें और आपकी कॉर्न चाट तैयार है।
3. मखाना : मखाना आपकी सेहत के लिए बहुत सेहतमंद होते हैं। मखाने फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। आप वर्ल्ड कप मैच का मज़ा मखाने खाते हुए देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ मखाने घी में भुनने की ज़रूरत है। साथ ही आप बाजार में मिल रहे बेक्ड मखाने (baked makhana) भी खा सकते हैं।
 
4. भुने हुए चने : आपने कई बार मैच देखते हुए भुने चने खाएं होंगे। इस ख़ास मैच के लिए आप भुने चने में कटी हुई प्याज, टमाटर, नींबू का रस, धनिया पाउडर, थोड़ा-सा नमक और मिर्ची डाल सकते हैं। ये भुने चने खाने के बाद आपको साधारण चने खाने का मन नहीं करेगा।
 
5. खाखरा : गुजरात के कई व्यंजन बहुत प्रचलित हैं जिनमें से एक खाखरा भी है। आप वर्ल्ड कप का मैच देखते हुए खाखरे का मज़ा ले सकते हैं। आप चाहे तो घर पर भी खाखरा बना सकते हैं। साथ ही बाज़ार में कई फ्लेवर के खाखरे मौजूद हैं। खाखरा आपकी सेहत और स्वाद दोनों के लिए बहुत अच्छा है। तो इस वर्ल्ड कप आप खाखरे को अपना पार्टनर बनाएं। गुजराती व्यंजन खाखरा बनाने की विधि, कभी नहीं होगा ये खराब
ALSO READ: बिहार की 'दाल की दुल्हन' डिश के आगे फेल है इटेलियन फूड

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख