suvichar
✕

Tiranga Rice Recipe : गणतंत्र दिवस के खास मौके पर जायका लें स्वादिष्‍ट तिरंगे चावल का

Updated: सोमवार, 25 जनवरी 2021 (18:33 IST)
tiranga pulao recipe
 
सामग्री : 
 
500 ग्राम बासमती चावल, 25 ग्राम किसी चीज, 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस, आधा कटोरी मटर के दाने, 2 छोटे आलू, 2 बड़े चम्मच हरे धनिए की चटनी, एक चम्मच केसर का पावडर, 1/2 चम्मच राई, 20 किशकिश, 3-4 काजू, 1 1/2 चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच घी, काली मिर्च पावडर 1 चम्मच।
 
विधि : 
 
सबसे पहले चावल को साफ करके आधा-एक घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। एक चौड़े मुंह वाले बर्तन में पानी उबालें और नमक डालकर चावल पका लें। अब इन्हें तीन भागों में बराबर बांट कर अलग-अलग कर लें। मटर और आलू उबाल लें। आलू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। किशमिश थोड़ी देर पानी में भिगोकर निकाल लें।
 
एक भाग में हरे धनिए की चटनी, मटर मिलाकर रख लें। दूसरी परत के लिए 1 चम्मच घी गर्म कर लें, काजू के छोटे टुकड़े कर भून लें। इसमें किशमिश, टोमेटो सॉस और चावल का दूसरा भाग मिला लें। अब एक चम्मच घी में राई का छौंक देकर केसर का पावडर, आलू डालकर उतार लें। इसमें चीज और बाकी चावल मिला लें।
 
एक डिश में 1 बड़ा चम्मच घी लगा कर तीनों तरह के चावल एक के ऊपर एक परत लगाकर हाथ से अच्छी तरह दबाकर रख लें।  ऊपर से काली मिर्च का पावडर बुरक दें। अब इनको हल्के हाथ से उलट दें और किसी दूसरी थाली में निकाल लें। तैयार स्वादिष्‍ट तिरंगे चावल का गणतंत्र दिवस के खास मौके पर जायका लें। 

pulao recipe


ALSO READ: तिरंगे सलाद से करें गणतंत्र दिवस का स्वागत, हमेशा रहेंगे सेहतमंद

ALSO READ: घर पर इस तरह बनाएं लजीज तिरंगी ब्रेड पेस्ट्री और मनाए गणतंत्र दिवस

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख