Hanuman Chalisa
✕

मकर संक्रांति स्पेशल : ऐसे बनाएं सफेद तिल और गुड़ की मीठी नमकीन पपड़ी

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (14:17 IST)
सामग्री : 
 
सफेद तिल पाव कप,1 कप आटा, पाव कप मैदा, पाव कप रवा, आधा कप गुड़ (बारीक किया हुआ), पाव छोटा चम्मच जायफल पावडर, 1 चुटकी नमक, पाव छोटा चम्मच इलायची पावडर, थोड़ी-सी पिस्ता की कतरन, घी (मोयन एवं तलने के लिए)।
 
विधि : 
 
* पहले आटा, रवा, मैदा, तिल, जायफल पावडर एवं नमक मिला लें।
 
* अब एक कप पानी में गुड़ घोलकर गर्म करें। गुड़ पूरी तरह घुल जाने पर इस पानी में एक बड़ा चम्मच घी (मोयन का घी) मिलाकर खूब फेंटें। 
 
* फेंटे हुए पानी से कड़ा आटा गूंथ लें। तत्पश्चात गूंथे आटे की 2-3 बड़ी लोइयां बना कर मोटी-मोटी रोटी बेल लें। 
 
* अब उसे अपने मनपसंद आकार में शेप देकर काट लें। 
 
* एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। 
 
* अब तैयार और खाने में जायकेदार सफेद तिल और गुड़ मीठी-नमकीन पपड़ी पेश करें।

ALSO READ: मकर संक्रांति पर इस सरल विधि से बनाएं स्वा‍दिष्‍ट तिल पट्‍टी और लड्‍डू, पढ़ें 5 स्टेप्स
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख