biodatamaker

National Tourism Day 2024 की थीम कैसे करेगी पर्यटन स्थल में सुधार?

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस? जानें 2024 की थीम

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (14:43 IST)
National Tourism Day
National Tourism Day 2024 : सुहाना सफर और ये मौसम हसीं! जब भी आप एक सुहाना सफर करते होंगे तब यह गाना तो आपको ज़रूर याद आता होगा। भारत में घूमने के लिए कई जगह हैं जिन्हें देखकर आपका मन मोहित हो सकता है। साथ ही भारत की कई ऐतिहासिक जगह की वास्तुकला आपको हैरान भी कर सकती है। सफर करना हमारे लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि ट्रेवल के ज़रिए आप कई तरह की चीज़ों और भावनाओं का एक्सपीरियंस लेते हैं। ALSO READ: National Tourism Day : भारत से बाहर घूमने न जाएं, यहां मिलेगा सबकुछ
 
इसलिए भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) मनाया जाता है। यह दिवस भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि इस दिवस के ज़रिए आपको भारत की सुन्दरता का महत्व पता चलता है। हर साल इस दिवस की एक खास थीम होती है। आइए जानते हैं कि राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024 की थीम क्या है...
 
क्या है राष्ट्रीय पर्यटन 2024 की थीम? | National Tourism Day 2024 Theme
हर साल राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, पर्यटन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशिष्ट विषय पर प्रकाश डालता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024 की थीम 'सतत यात्राएं, कालातीत यादें' (Sustainable Journey, Timeless Memory) निर्धारित की गई है।

इस थीम का मतलब है जिम्मेदार और जागरूक यात्रा को बढ़ावा देना और पर्यटन स्थल को स्वच्छ और सुरक्षित रखना। इसके अलावा 2023 में इस दिवस की थीम 'पर्यटन और हरित निवेश' (Tourism and Green Investments) निर्धारित की गई थी।
क्या है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का महत्व? | National Tourism Day Significance
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस का महत्व राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही देश में पर्यटन के ज़रिए रोजगार के अवसर प्रदान किया जाता है। इस दिन के ज़रिए देश की अर्थव्यवस्था पर पर्यटन के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव की समझ को बढ़ाने का भी प्रयास करता है।
 
इसके अलावा स्थानीय समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली स्थायी पर्यटन प्रथाओं के महत्व पर भी प्रकाश डालता है। देश के विविध क्षेत्रों के विशिष्ट अनुभवों और आकर्षणों को प्रदर्शित करने के लिए इस दिन कई कार्यक्रमों, सेमिनारों, कार्यशालाओं और पर्यटन-संबंधित प्रचारों की योजना बनाई गई है।
ALSO READ: 25 जनवरी : राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, जानें इतिहास, महत्व और 2024 की थीम
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख