सम्बंधित जानकारी
- International Daughters Day 2024: अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस क्यों मनाया जाता है?
- International Day Of Peace: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस आज, जानें इतिहास और 2024 की थीम
- World Bamboo Day: क्यों मनाया जाता है विश्व बांस दिवस, जानें इतिहास और 5 खास बातें
- 18 सितंबर : अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस आज, जानें इतिहास और महत्व
- World Ozone Day 2024: 16 सितंबर ओजोन परत रक्षण दिवस: क्या होती है ओजोन परत?
International Day of Sign Languages: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस आज, जानें इतिहास, महत्व और 2024 की थीम
Highlights
आज सांकेतिक भाषाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस।
अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस क्यों मनाया जाता है।
सांकेतिक भाषा क्या है।
2024 International Day of Sign Languages: प्रतिवर्ष 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2024 में यह दिन सोमवार को पड़ रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मूक-श्रवण बाधित समुदाय को भाषाई पहचान करना है जो कि संवाद करने के लिए इनका उपयोग करते हैं। तथा जो मूक या बधिर हैं, उनकी भी एक खास भाषा होती है, जिसे हम सांकेतिक भाषा (Sign Language) कहते हैं।
आपको बता दें कि दिव्यांगों के लिए सांकेतिक भाषा बहुत महत्वपूर्ण है। और सांकेतिक भाषाएं वे होती हैं जो अर्थ बताने के लिए दृश्य, मैन्युअल पद्धति का उपयोग करती हैं तथा शरीर के अंगों के माध्यम से जब हम संवाद करते हैं तो उसे सांकेतिक भाषा कहते हैं। यदि कोई सुन नहीं सकता तो हम उसे उंगलियों या हाथ के इशारे से समझाते हैं।
इतिहास : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 2017 में विश्व बधिर महासंघ (World Federation for the Deaf) ने की थी। और पहली बार यह दिवस वर्ष 2018 में बधिरों के अंतरराष्ट्रीय सप्ताह के हिस्से के रूप में मनाया गया था। तथा 23 सितंबर का चयन उस दिन की याद दिलाता है जब सन् 1951 में विश्व बधिर महासंघ (WFD) की स्थापना की गई थी। तब 23 सितंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाने की घोषणा की थी।
यह एक खास दिन है, जब विश्वभर में सांकेतिक भाषाओं के महत्व और बधिर लोगों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनका समर्थन करना है जो संवाद करने के लिए सांकेतिक भाषा का उपयोग करते हैं। तथा इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। तथा सांकेतिक भाषाओं के माध्यम से बधिर संस्कृति का संरक्षण करना है। इसी कारण बधिर लोगों के लिए सांकेतिक भाषा बहुत महत्वपूर्ण होने के कारण इसमें हाथ के इशारों या उंगलियों से संचार करना शामिल है। अत: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाने के लिए 23 सितंबर को चुना गया है।
2024 में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की थीम :
अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस को हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। तथा इस साल की थीम 'सांकेतिक भाषा अधिकारों के लिए साइन अप करें' (Sign up for Sign Language Rights) तय की गई है। जिसका उद्देश्य मूक-बधिरों द्वारा रोजमर्रा के जीवन में सामना किए जाने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी सहायता करना है।
International Day of Sign Languages
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
