• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  4. Sunil Gavaskar dance after india win at champions trophy went viral ind vs nz
Last Modified: सोमवार, 10 मार्च 2025 (15:08 IST)

बच्चों की तरह उछल उछलकर नाचे 75 साल के सुनील गावस्कर, मयंती लैंगर नहीं रोक पाई अपनी हंसी [VIDEO]

बच्चों की तरह उछल उछलकर नाचे 75 साल के सुनील गावस्कर, मयंती लैंगर नहीं रोक पाई अपनी हंसी [VIDEO] - Sunil Gavaskar dance after india win at champions trophy went viral ind vs nz
(Credit : X)

Sunil Gavaskar Dance IND vs NZ : 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत पहली ऐसी टीम बना जिसने तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। 2002 में उन्होंने श्रीलंका के साथ ट्रॉफी शेयर की थी, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में उन्होंने 2013 में दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) जीती थी और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में उन्होंने दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचा। रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के बाद सबसे सफल भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। भारत की जीत के बाद पुरे देश में जश्न मनाया गया।

लोग खुशी से झूमते हुए नजर आए, वहीँ दूसरी और 75 वर्ष के सुनील गावस्कर की भी खुशी के ठिकाने नहीं रहे। भारत की जीत में उन्हें बच्चों की तरह डांस करता हुआ देखा गया जिन्हें देख स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर (Mayanti Langer) भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई। यह वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा कि सभी की फीलिंग इस वक्त आप ही की तरह है सनी जी वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा कि अब पता चला कि सुनील जी प्लेयर्स को इतना क्रिटिसाइज़ क्यों करते हैं, उनका मतलब यह था कि जो आपसे प्यार करता है आपकी केयर करता है वही आपको क्रिटिसाइज़ कर सुधाने के लिए प्रेरित करता है। 
 



मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर (Mitchell Santner) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। उनकी टीम ने भारत को 252 का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 6 गेंद रहकर हांसिल किया। कप्तान शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी फिटनेस का जवाब बल्ले से देते हुए 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अहम मौके पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 48 और केएल राहुल (KL Rahul) ने 34 रन बनाकर जीत में योगदान दिया।