biodatamaker

बैजबॉल की बत्ती बनने पर बटलर का बयान, मैं समस्या हूं या समाधान?

पता लगाना होगा कि मैं समाधान का हिस्सा हूं या समस्या का, कप्तान के रूप में भविष्य पर बटलर ने कहा

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (17:43 IST)
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अफगानिस्तान के खिलाफ हार के कारण चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर होने के बाद कहा कि टीम के कप्तान के रूप में अपने भविष्य पर फैसला करने से पहले वह अगले कुछ सप्ताह इस बात का विश्लेषण करने में बिताएंगे कि वह ‘समस्या का हिस्सा हैं या समाधान का’।

इंग्लैंड को 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (177) के शानदार शतक और अजमतुल्लाह उमरजई (41 रन और 58 रन पर पांच विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बुधवार को यहां यादगार जीत दर्ज की।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बटलर से कप्तान के रूप में उनके भविष्य पर कई सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से यह पता लगाना होगा कि मैं समस्या का हिस्सा हूं या समाधान का?’’

बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड का यह लगातार तीसरा असफल आईसीसी टूर्नामेंट अभियान था। इससे पहले भारत में 2023 विश्व कप और अमेरिका तथा वेस्टइंडीज में 2024 टी20 विश्व कप में टीम को निराशा का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड को नयी दिल्ली में 2023 विश्व कप के ग्रुप चरण में अफगानिस्तान के खिलाफ 69 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।

बटलर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि परिणाम उस स्तर पर नहीं हैं जहां उन्हें होना चाहिए और मुझे व्यक्तिगत रूप से सभी संभावनाओं पर विचार करने की आवश्यकता है। और जैसा कि मैंने कहा, हमें एक टीम के रूप में वापस उस स्तर पर जाने की जरूरत है जहां इंग्लैंड क्रिकेट को सफेद गेंद के प्रारूप में होना चाहिए।’’ (भाषा)<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख