dharma sangrah
✕

4 तरह के रोगों के असरदार घरेलू उपचार, खास आपके लिए...

Updated: सोमवार, 24 जून 2019 (16:24 IST)
आइए, हम आपको बताएं 4 तरह के रोगों को दूर करने के असरदार घरेलू उपचार, जिन्हें आजमाकर आपको समस्या से जरूर राहत मिल सकती है -
 
1 नेत्र रोग दूर करने के सरल उपाय - 
 
प्रतिदिन सबेरे बिछौने से उठते ही सबसे पहले मुंह में जितना पानी भरा जा सकें, उतना भरकर दूसरे जल से आंखों को बीस बार झपटा मारकर धोना चाहिए। प्रतिदिन दोनों समय भोजन के बाद हाथ-मुंह धोते समय कम-से-कम सात बार आंखों में जल का झपटा देना चाहिए। जितनी बार मुंह में जल डाले, उतनी बार आंखे और मुंह को धोना न भूले। प्रतिदिन स्नान के वक्त तेल मालिश करते समय सबसे पहले दोनों पैरों के अंगूठों के नखों को तेल से भर देना चाहिए और फिर तेल लगाना चाहिए। इससे दृष्टिशक्ति सतेज होती है। आंखे स्निग्ध रहती है और आंखों में कोई बीमारी होने की सम्भावना नहीं रहती। नेत्र मनुष्य का परम धन हैं। ये कुछ नियम नेत्रों के लिए विशेष लाभदायक हैं।
 
2 दांत के रोग -
 
प्रतिदिन जितनी बार मल-मूत्र का त्याग करें, उतनी बार दांतों की दोनों पंक्तियों को मिलाकर जरा जोर से दबाए रखे। जब तक मल या मूत्र निकलता रहे तब तक दांतों से दांत मिलाकर इस प्रकार दबाएं रहना चाहिए। दो-चार दिन ऐसा करने से कमजोर दांतों की जड़ मजबूत हो जाएगी। सदा इसका अभ्यास करने से दंतमूल दृढ़ हो जाता है और दांत दीर्घकाल तक साथ देते हैं तथा दांतों में किसी प्रकार की बीमारी होने का कोई डर नहीं रहता।
 
3 दाहिनी नाक से श्वास का लाभ -
 
उदरामय, अजीर्णादि में स्वर परिवर्तन- भोजन, जलपान आदि जब जो कुछ खाना हो वह दाहिनी नाक से श्वास चलते समय खाना चाहिए। प्रतिदिन इस नियम से आहार करने से वह बहुत आसानी से पच जाएगा और कभी अजीर्ण का रोग नहीं होगा। जो लोग इस रोग से कष्ट पा रहे हैं, वे भी यदि इस नियम के अनुसार रोज भोजन करें तो खाए पदार्थ पच जाएंगे और धीरे-धीरे उनका रोग दूर हो जाएगा।
 
4 बाईं करवट सोने के फायदे -
 
भोजन के बाद थोडी देर बाईं करवट सोना चाहिए। जिन्हें समय न हो उन्हें ऐसा उपाय करना चाहिए कि जिससे भोजन के बाद दस-पंद्रह मिनट तक दाहिनी नाक से श्वास चले। भारी भोजन होने पर भी इस नियम से वह शीघ्र पच जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख