शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. घरेलू नुस्खे
  6. पत्तागोभी के घरेलू नुस्खे-1
Written By WD

पत्तागोभी के घरेलू नुस्खे-1

पत्तागोभी
ND
ND
पत्तागोभी के कच्चे पत्ते 50 ग्राम नित्य खाने से पायरिया व दाँतों के अन्य रोगों में लाभ होता है।

पत्तागोभी के 50 ग्राम पत्ते प्रतिदिन खाने से गिरे हुए बाल उग आते हैं।

इसका रस पीने से घाव ठीक होते हैं। इसके रस का आधा गिलास 5 बार पानी मिलाकर पीना चाहिए। घाव पर इसके रस की पट्टी बाँधें।

करमकल्ले का रस पीने से यह रोग ठीक हो जाता है। एक-एक कप तीन बार पिएँ। इसके कच्चे पत्ते भी खा सकते हैं। इसका ताजा रस ही लाभ करता है, यह कम से कम दो सप्ताह पिएँ।

एक गिलास छाछ में चौथाई कप पालक का रस, एक कप करमकल्ले का रस मिलाकर नित्य दिन में दो बार पिएँ, कुछ ही दिनों में कोलाइटिस रोग ठीक हो जाएगा।