dharma sangrah
✕

क्या आप केले के छिलके को फेंक देते हैं डस्टबिन में? अगर हां, तो जान लीजिए इसके बेहतरीन इस्तेमाल

Updated: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 (17:06 IST)
क्या आप केला खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं? अगर हां, तो अब जो जानकारी हम बताने वाले हैं उसे जानने के बाद आप केले के छिलकों को संभाल कर रखेंगे। जी हां, केले के छिलके में ऐसे कई गुण होते है जिस वजह से उन्हें फेंकने की बजाय इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कि केले के छिलके का इस्तेमाल कहा और कैसे किया जा सकता है -
 
1 अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं तो केले के छिलके आपके पौधों के बड़े काम आएंगे।
 
2 इसके लिए आप केले के छिलके को छोटा-छोटा काटकर उन्हें खाद में मिला दें। फिर कुछ दिनों बाद इस खाद को पौधों में डालें। ऐसा करने से आपके पौधे काफी अच्‍छे हो जाएंगे।
 
3 आपको शायद ही मालूम हो कि केले के छिलके में काफी पोषक तत्‍व होते हैं और ये अच्‍छे उर्वरक होते हैं।
 
4 आप चाहें तो केले के छिलके को गर्म पानी में उबाल कर रख लें। फिर लगभग दो सप्‍ताह बाद, जब ये छिलके पूरी तरह से गल जाए तब इस पानी को पौधों में डालें। ये भी पौधों के लिए फायदेमंद होता है।
 
5 अगर आप कई दिनों तक केले के छिलकों के गलने का इंतजार नहीं करना चाहते तो इन्हें मिक्‍सी में पीस लें। अब पीसे हुए छिलकों को गर्म पानी में मिलाकर रख दें। जब ये पानी ठंडा हो जाएं तब पेड़ और पौधों में डालें।

ALSO READ: घर के शीशे को चमकाना चाहते हैं, तो जानिए गंदे शीशे को साफ करने के कारगर नुस्खे
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख