dharma sangrah

समर्थ स्वामी रामदास के 20 अनमोल विचार जरूर पढ़ें, जीवन की राह आसान बना देंगे

Updated: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 (16:51 IST)
समर्थ रामदास स्वामी महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध संत थे। वे महाराजा छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु थे। उनके अमूल्य विचारों से कई महापुरुष भी प्रेरित थे। उनके विचारों ने लोगों और समाज को एक नई दिशा दी।

 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं उनके 20 अनमोल विचार। आइए जानें...
 
* जो अधर्म करता है और बेईमानी से धन कमाता है, जो अविचारी होता है तथा ऐसा इंसान मूर्ख होता है।
 
* समय आने पर दूसरों की मदद करनी चाहिए। शरण में आए हुए प्राणी को माफ कर देना चाहिए।
 
* महत्वपूर्ण कामों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
 
* किसी विषय पर बात करने से पहले उस विषय पर सोच लेना चाहिए।

 
* किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले उस काम के बारे में जानना जरूरी है।
 
* जब दो इंसान बात करते हैं और तीसरा उन दोनों के बीच जाकर परेशान हो जाता है, वो इंसान मूर्ख होता है।
 
* किसी रास्ते पर जाने से पहले वो रास्ता कहां जाता है, यह जानना जरूरी है।
 
* कोई सा भी फल उसको जाने बिना नहीं खाना चाहिए।
 
* हमने जो वचन दिया है, उसे हमें नहीं भूलना चाहिए। 
 
* वक्त आने पर हमें अपनी शक्ति का उपयोग करना चाहिए।
 
* किसी और का एहसान हम पर नहीं होने देना चाहिए। अगर कोई हम पर एहसान करता है, तो उस एहसान की वापसी भी जल्दी ही करनी चाहिए।
 
* जो इंसान गरीब से अमीर बन जाता है और अपने पुराने रिश्तों को भूल जाता है, वो इंसान अमीर होकर भी हमेशा गरीब ही रहता है और वो इंसान मूर्ख होता है।
 
* किसी से भी कठोरता से पेश नहीं आना चाहिए। किसी प्राणी की हत्या नहीं करनी चाहिए।

 
* जिन्होंने हमें कभी भी तकलीफ नहीं दी, उनको तकलीफ नहीं देनी चाहिए।
 
* अपनी ताकत का उपयोग दूसरों को बिना किसी कारण से तकलीफ देने के लिए नहीं करना चाहिए।
 
* बारिश और सही समय को ध्यान में रखकर ही यात्रा के लिए जाना चाहिए।
 
* जिसके पास बुद्धि नहीं है, धन नहीं है और कोई साहस नहीं है, वो इंसान मूर्ख होता है।
 
* रात के समय दूर की यात्रा के लिए घर से बाहर निकलना नहीं चाहिए।
 
* बात करते वक्त किसी को बुरा नहीं कहना चाहिए। अगर किसी ने अपमान किया तो वो नहीं सह लेना चाहिए। 
 
* हमेशा अपनी मेहनत के बल पर जीना चाहिए। दूसरों के टुकड़ों पर नहीं पलना चाहिए।

प्रस्तुति : आरके

ALSO READ: 28 फरवरी को दास नवमी : छत्रपति शिवाजी के गुरु थे श्री समर्थ रामदास स्वामी
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख