Hanuman Chalisa

इन 6 तरीकों से करें 'घर का फर्श' साफ, तो चमक उठेगा आपका आशियाना

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (15:52 IST)
यदि आपने दिवाली के लिए घर की साफ-सफाई शुरू कर दी हैं, तो अपने घर की फर्श को आप कैसे भूल सकते हैं। आखिर मेहमानों की नजर भी आपके घर की दीवारों के बाद फर्श पर ही जाएंगी। बदरंग और मैला सा फर्श आपके घर की बाकी साज-संजा को फीका कर देगा। यदि आप इस त्योहार पर अपने घर की सजावट में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देना चाहते, तो अपने घर की फर्श को भी जरूर चमकाएं।

आइए, जानते हैं फर्श को बेदाग बनाने के 7 तरीके :
 
 
1. सिरके का इस्तेमाल करें
गहरे रंग जैसे काले व लाल रंग की फर्श बाकी फर्श के मुकाबले जल्दी गंदी हो जाती है। इन्हें साफ करने के लिए आप 1 बाल्टी पानी में, 1 कप सिरका मिलाएं। अब इस पानी से फर्श पर पोछा लगा दीजिए। आपके घर का फ्लोर चमक उठेगा।
 
2. नींबू का इस्तेमाल करें
एक बाल्टी पानी में कुछ नींबू काटकर डाल दे व इसे निचोड़ कर उसका रस डाल दें। इस तरह नींबू के पानी से पोछा लगाने से जमीन पर मौजूद सारे दाग साफ हो जाएंगे और कीटाणु भी मर जाएंगे।
 
3. अमोनिया का इस्तेमाल करें
एक बाल्टी पानी में 1 कप अमोनिया मिला दें। अब इस पानी से घर का फर्श साफ करें, फर्श चमक उठेगा। लेकिन याद रहें कि अमोनिया की गंध बहुत तेज होती है इसलिए सफाई करने के बाद खि‍ड़की-दरवाजे खोल दें जिससे की आपके घर से गंध बाहर निकल सके।
 
4. फ्लोर मैट का इस्तेमाल करें
इन दिनों फर्श को कवर करने के लिए अलग-अलग डिजाइन वाली प्लास्ट‍िक की मैट मिल रही है। आप चाहें तो इन्हें पूरे फर्श पर बिछा सकते हैं। प्लास्ट‍िक की फ्लोर मैट को साफ करना काफि आसान होता है।
 
5. ऐथेनॉल का इस्तेमाल करें
एक बाल्टी पानी में एक चम्मच ऐथेनोल मिलाकर पोछा लगाएं।
 
6. गर्म पानी और साबुन का घोल
हल्के गुनगुने पानी में साबुन मिलाकर साफ करने से फ्लोर चमक उठेगा।

ALSO READ: त्योहार में घर की साफ-सफाई के अलावा इन चीजों को भी जरूर साफ करें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख