ramcharitmanas

बिना खोये के कैसे बनाएं लौकी का स्वादिष्ट हलवा, पढ़ें आसान विधि

Written By शुचि
Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (16:59 IST)
लौकी का हलवा बहुत आसानी से और कम समय में बन जाने वाली मिठाई है। आजकल गर्मी के मौसम में हमारी बगिया में जब यह पहली लौकी आई तो लगा कि शुरुआत कुछ मीठे से की जाए। लौकी का हलवा वैसे तो बिना दूध और खोये के भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। लेकिन हम यहां आपको खोये के साथ और खोये के बिना दोनों तरह से लौकी का हलवा बनाना बता देते हैं। तो आप अपनी सहूलियत और स्वाद के अनुसार बनाएं यह लौकी का हलवा। इस मिठाई की एक और खासियत है कि यह फलाहारी है और व्रती लोग भी खा सकते हैं, तो आप इसे सावन के सोमवार के अवसर पर भी बना सकते हैं।
 
सामग्री
 
(4 लोगों के लिए)
 
• 3 बड़े चम्मच घी
• 500 ग्राम/ 1 मध्यम लौकी
• 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
• 8 बादाम
• 8 काजू
• 1/3 कप शकर
• 1/3 कप खोया/ मावा
• हरी इलायची 2
 
बनाने की विधि :
 
1. लौकी का मोटा डंठल हटाकर इसका छिल्का हटा लें। अब इसे धोकर कद्दूकस कर लें। अगर लौकी में बीज हैं तो उसे हटा दें। 500 गर्म की 1 लौकी को घिसने पर तकरीबन 4 कप घिसी लौकी मिलती है।
2. हरी इलायची के छिल्के उतारकर बीज को दरदरा कूट लें।
3. मेवा (काजू, बादाम, पिस्ता इत्यादि) को महीन-महीन कतर लीजिए।
4. एक भारी तली की कड़ाही में घी गरम कीजिए। घिसी हुई लौकी को मध्यम आंच पर भूनें। लौकी को गलने में लगभग 15 मिनट लगते हैं तो आप बीच-बीच में चलाते हुए लौकी को गलने तक मध्यम आंच पर पकाएं।
5. गलने के बाद लौकी आधी रह जाएगी और नीचे लगी फोटो के जैसी दिखेगी।
6. अब कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता और काजू) और शकर को लौकी में अच्छे से मिलाएं और शकर द्वारा छोड़े गए पानी के सूखने तक अच्छे से पकाएं। इस प्रक्रिया में लगभग 5 मिनट का समय लगता है।
7. खोये को कद्दूकस कर लें। अब कसे हुए खोये को लौकी के हलवे में मिलाएं। 1 मिनट के लिए पकाएं। लौकी का हलवा अब तैयार है।
8. कूटी हुई इलायची मिलाएं।
 
कुछ नुस्खे/टिप्स :
 
लौकी का हलवा बिना खोये के भी बहुत स्वादिष्ट लगता है, तो अगर आप चाहें तो खोये के बिना भी इस हलवे को बना सकते हैं।

ALSO READ: व्रत-उपवास की रेसिपी : मखाने की खीर

shuchi@chezshuchi.com
लेखक के बारे में
शुचि
शुचि (इंटरनेट पर लोकप्रिय पाक-विशेषज्ञ और आहार सलाहकार) नियमित रूप से हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में व्यंजन विधियां तथा खाने से संबंधित लेख लिखती हैं। संपर्क : shuchi@chezshuchi.com.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख