• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

अभिनय नहीं करना चाहती विक्टोरिया

अभिनय नहीं करना चाहती विक्टोरिया -
पूर्व ‘स्पाइस गर्ल’ विक्टोरिया बेकहम अभिनय के क्षेत्र में नहीं आना चाहती हैं। इस 36 वर्षीय फैशन डिजाइनर और गायिका का कहना है कि वे हॉलीवुड की एकमात्र ऐसी शख्स हैं जो ना तो अभिनय करना चाहती हैं और अभिनय कर भी नहीं पाती हैं।

विक्टोरिया का कहना है कि वे अपने डिजाइनर के पेशे से खुश हैं। विक्टोरिया फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी हैं और चौथी बार माँ बनने वाली हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने से और इस बात से ही काफी संतोष मिल जाता है कि कई मशहूर लोग उनके डिजाइन किए कपड़े पहनते हैं।(भाषा)