Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर इंदौर में निकलेगी भव्य गेर, जानें क्या हैं खास तैयारियां
Indore ger holi Rang Panchami 2024
आगामी रंगपंचमी के दिन इंदौर की पारंपरिक गेर के लिए शासन- प्रशासन ने हुड़दंगियों और उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। इसी के साथ ही गेर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके भी पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार प्रशासन कुछ खास तरह की गेर निकालने की तैयारी में है।
पर्यटकों के लिए विशेष स्थान : रंगपंचमी पर इंदौर में निकलने वाली गेर देखने देश और दुनियां के अलग-अलग हिस्सों से लोग इंदौर पहुंचते हैं। इस बार प्रशासन ने गेर मार्ग पर करीब 25 से 30 मकान चिन्हित किए हैं, जिनके सामने पर्यटक और विदेशी पर्यटक बैठकर गेर देख सकेंगे। यहां पर पुलिस के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव भी होंगे शामिल : रंग पंचमी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी गेर में शामिल होकर सभी का उत्साह बढ़ाएंगे। वे गेर में करीब 1 घंटा रहेंगे।
holi kids 2024

