ramcharitmanas

होलिका दहन वाले दिन भूल कर भी न करें ये काम, जानिए क्या करने से मिलेगा भाग्य का साथ

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 11 मार्च 2025 (17:24 IST)
Holika Dahan Niyam Hindi Me: होलिका दहन का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च को लिया जाएगा। इस दिन होलिका दहन के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जिनसे धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन इसी दिन कुछ काम काम वर्जित भी माने जाते हैं। आइये जानते हैं होलिका दहन वाले दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।   

होलिका दहन के दिन क्या करें?
शुभ मुहूर्त में पूजा: होलिका दहन के दिन सुबह के समय होलिका के पूजन का विधान है। यह पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करें।
व्रत या उपवास: इस दिन व्रत या उपवास भी रखा जा सकता है।
दीपक जलाएं: इस दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाएं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
पूजा सामग्री: इस दिन सुबह होलिका की पूजा में सरसों, तिल, 11 गोबर के उपले, अक्षत, चीनी और गेहूं के दाने और गेहूं का उपयोग करें।
परिक्रमा: पूजा करने के बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा करें। फिर होलिका को जलाएं।
दान करें: इस दिन दान करना शुभ माना जाता है।

ALSO READ: होली पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे 

होलिका दहन के दिन क्या न करें?
उधार न दें: होलिका दहन के दिन भूल से भी किसी को उधार नहीं दें। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जो भी इस दिन उधार देता है उसके घर में आने वाली बरकत रुक जाती है।
काले और सफेद रंग के वस्त्र न पहनें: होलिका दहन की पूजा करते समय काले और सफेद रंग के वस्त्र धारण न करें। पूजा के समय इन रंगों को पहनना अशुभ बताया गया है।
बाल न बांधें: होलिका दहन की पूजा में महिलाएं भूलकर भी बाल नहीं बांधें। खुले बालों से होलिका की पूजा करें।
सड़क पर पड़ी चीज को न छुएं: होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी चीज को हाथ या पैर न लगाएं। इस दिन टोटके का खतरा ज्यादा होता है।
नवविवाहिता आग न देखे: नवविवाहिता ससुराल में पहली होली पर होलिका दहन की आग न देखे। ये अशुभ माना गया है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

23 August Birthday: आपको 23 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Onam 2026: थिरुवोणम पर्व का महत्व, परंपराएं और क्या होता है इस दिन खास

भविष्य मालिका में पाकिस्तान को लेकर क्या लिखा है? जानिए इस देश के भविष्य को लेकर की गई बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख