सम्बंधित जानकारी
- ऐसे बनाएं घर पर Natural Colours और हर्बल रंगों से खेलें होली, पढ़ें 15 टिप्स
- होली की रात करें ये 5 चमत्कारिक उपाय, मिलेगा जीवन में यश, धन, सम्मान सबकुछ
- होली विशेष : कौन सा रंग पसंद है आपकी गर्लफ्रेंड को, जानिए उसका स्वभाव
- Holi 2020 :इस साल कब है होली, शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ करें 5 उपाय
- होलिका दहन व पूजन विधि : आप नहीं जानते हैं होली पूजा कैसे करें तो यह सरल तरीका आपके लिए है
13 Tips For Enjoying Holi : होली खेलने से पहले अपनाएं ये 13 टिप्स
Happy Holi 2020
होली खेलने जा रहे हैं तो पहले यह जान लें कि किस तरह हम होली का आनंद दुगुना करें और प्रकृति का भी ध्यान रखें। जल ही जीवन है अत: होली के त्योहार पर पानी बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। तो फिर देर किस बात की?
होली खेलने से पहले इन टिप्स को अपनाएं और पानी को व्यर्थ बहने से बचाएं।
* प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। वे आसानी से साफ हो जाते हैं।
* सूखे रंगों का अधिक प्रयोग करें।
* गुब्बारों में पानी भरकर न खेलें।
* जब होली खेलना पूरा हो जाए तभी नहाने जाएं। बार-बार नहाने से पानी बरबाद होता है।
* घर के बाहर होली खेलें। घर में होली खेलने से घर गन्दा होगा तथा उसे धोने में अतिरिक्त पानी खर्च होगा।
* पुराने व गहरे रंगों वाले कपड़े पहनें ताकि आसानी से धोया जा सके।
* खेलने से पहले अपने बालों में तेल लगा लें। इसकी वजह से चाहे जितना भी रंग बालों में लगा हो एक ही बार धोने पर निकल जाता है।
* इसके बाद साफ पानी वाले स्पंज से उस जगह को साफ कर लें।
* अंत में साफ पानी से उस जगह को धोकर सूखे कपड़े अथवा वाइपर से जगह को सुखा लें।
* बालों में तेल और त्वचा पर क्रीम लगाना भूल भी गए हों तो होली खेलने के तुरन्त बाद रंग लगी त्वचा और बालों पर थोड़ा नारियल तेल हल्के मलें, रंग निकलना जाएगा।
* अपनी त्वचा पर भी कोई क्रीम या लोशन लगाकर बाहर निकलें, इससे आपकी त्वचा रासायनिक रंगों के प्रभाव से खराब नहीं होगी।
* अपने नाखूनों पर भी नेलपॉलिश अवश्य कर लें ताकि रंगों और पानी से वे खराब होने से बचें।
* दो बाल्टी पानी लें, एक में डिटर्जेंट का पानी लें, दूसरी में सादा पानी लें। दो स्पंज के बड़े-बड़े टुकड़े लें। जिस हिस्से में रंग लगे हों वहां साबुन वाले स्पंज से धीरे-धीरे साफ करें।
