तप की प्रचलित मान्यताएं
नवरात्रि में प्रचलित मान्यताएं भक्तों के सामर्थ्य के अनुसार निभाई जाती हैं। जिसकी जितनी शक्ति उतनी भक्ति।
ऐसा माना गया है कि जब तक कठिन तप या साधना नहीं की जाती तब तक कुछ भी प्राप्त नहीं होता। इसीलिए देवी का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त करना है तो तप तो करना ही होगा।
नौ दिनों में कई मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं जिन्हें घर के बड़े बुजुर्गों ने सिखाया है, उनका पालन आज भी किया जा रहा हैं।
ऐसी मां शक्ति का आशीर्वाद भला कौन नहीं पाना चाहेगा। इसीलिए कोई बिना जूते-चप्पल पहने रहता है, तो कोई नौ दिनों तक बिना नमक के व्रत रखता है।
कोई-कोई तो सिर्फ फल लेकर या सिर्फ जल पीकर ही नौ दिनों का उपवास रखते है। इतना ही नहीं कोई तो सिर्फ एक गिलास दूध पर पूरा दिन उपवास रखते हैं। माता के ऐसे भक्त जिनकी अपनी-अपनी श्रद्धा है, उन्हें इसी में खुशी मिलती है। हर कोई चाहता है कि देवी की पूजा पूरी श्रद्धा-भक्ति से हो ताकि परिवार में सुख-शांति बनी रहे।
नवरात्र में कुछ परंपराएं कई शक्ति स्थलों के साथ भी जुड़ी हैं।
जैसे माना जाता है कि माता के मंदिर में नारियल बांधने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जायसोन के फूलों की माला माता को चढ़ाई जाती है।