Hanuman Chalisa

लघुकथा : आदर्श शिक्षक

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (12:26 IST)
शिक्षक रामप्रसाद के हाथों में रवि की शादी का आमंत्रण था। रवि, रामप्रसाद का होनहार छात्र था, जो अब पढ़-लिखकर एक प्रतिष्ठित डॉक्टर बन गया था। एक ओर रामप्रसाद रवि के डॉक्टर बनने पर अत्यंत गर्वानुभूति महसूस कर फूले नहीं समा रहे थे, तो दूसरे ओर वे रवि की शादी में जाने को लेकर किंकर्तव्यविमूढ़ भी हो रहे थे। रामप्रसाद को यह डर सता रहा था कि उन्हें ऐसे फटेहाल में देखकर उनके छात्र को कई शर्मिंदा न होना पड़े। आखिरकार रामप्रसाद हवाई चप्पल और पुराना कुर्ता पहने रवि की शादी समारोह में पहुंच गए।
 
रवि ने दूर से अपने शिक्षक रामप्रसाद को देखकर ही पहचान लिया। रवि उन्हें सीधा मंच पर ले आया और सभी मेहमानों से परिचय कराते हुए बोल पड़ा- 'मित्रों, आप इन सज्जन को देख रहे हैं न? ये मेरे शिक्षक हैं। आज मैं यदि डॉक्टर के मुकाम पर पहुंचा हूं, तो इन्हीं की बदौलत। मुझे अच्छी तरह याद है कि एक बार मेरे पास परीक्षा शुल्क जमा कराने के पैसे नहीं थे, तब इन्होंने मेरी फीस भरी थी।'
 
इतना कहते ही रवि, रामप्रसाद के चरणों में झुक गया और रामप्रसाद ने भीगे नयनों से निस्संकोच होकर रवि को अपनी बाहों में कस लिया। यह देखकर समारोह में शरीक हुए लोगों की तालियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही थीं।
 
(शपथ पत्र- प्रस्तुत लघुकथा स्वरचित एवं मौलिक है।)

ALSO READ: क्यों बिगड़ रहे हैं विद्यार्थी, क्या शिक्षक भी सच्चे शिक्षक नहीं रहे
 
लेखक के बारे में
देवेंद्रराज सुथार

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख