Hanuman Chalisa

Motivational Story : जिंदा तो सब हैं लेकिन जीने की इच्छा जरूरी

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (14:13 IST)
यह कहानी ओशो रजनीश ने अपने किसी प्रवचन में सुनाई थी। यह बहुत ही प्रेरक कहानी है। वे लोग जो हताश-निराश रहते हैं,  आत्महत्या के बारे में सोचते रहते हैं या वे समझते हैं कि मैं जिंदगी में हार गया, अपने या दूसरों के कारण तो ऐसे लोगों को इस कहानी से प्रेरणा लेना चाहिए।
 
 
भगवान महावीर स्वामी जंगल से गुजरते थे। उनके एक शिष्य ने पूछा- आप कहते हैं कि प्रत्येक पत्थर, पौधे और व्यक्ति में जीवेषणा है। जिसको जितना जीना है वह उतना जिएगा। उसके जीवन को कोई रोक नहीं सकता। आप बताएं कि अभी मैंने जिस पौधे को उखाड़ फेंका है, अब वह जी पाएगा या नहीं?
 
 
महावीर स्वामी ने उस पौधे को देखा और फिर कहा- यह जरूर वृक्ष बनेगा। वह शिष्य हंसने लगा। कुछ दिनों बाद महावीर अपने शिष्यों के साथ उसी जंगल से लौटते हैं तो रास्ते में रुककर उस शिष्य से कहते हैं- देखो! तुमने जिस पौधे को उखाड़ फेंका था, उसकी जड़ ने पुन: जमीन पकड़ ली है। अब तुम्हारा इरादा क्या है?
 
 
शिष्य ने उस पौधे को पुन: उखाड़ कर बंजर भूमि पर फेंक दिया और कहा- अब यह कभी वृक्ष नहीं बन सकता।
 
 
कुछ दिनों बाद महावीर पुन: उसी रास्ते से गुजरते हैं और वहीं रुककर शिष्य से कहते हैं- देखो! तुमने जिस पौधे को दूसरी बार उखाड़ फेंका था अब पहले की अपेक्षा और अधिक जड़ बनाकर वह खड़ा हो गया है। अब तुम्हारा इरादा क्या है?
 
 
इस बार शिष्य के हाथ कांप जाते हैं और वह कहता है- आप सही कहते हैं भगवन।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख