Hanuman Chalisa

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कविता : कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार

Updated: रविवार, 29 मई 2022 (22:58 IST)
कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार अपना कर्म निभाते,
वे भोर की प्रथम किरण से जाग जाते।
रात्रि के अंत तक सब खबर खोज लाते,
निष्पक्ष भाव से हम तक सूचना पहुंचाते।।
 
वे न किसी से डरते, न ही वह सहमते,
कठिन स्थिति में भी जाकर वृतांत लेते।
दिन-रात घूमते, मौसमों के थपेड़े झेलते,
हमें जानकारियां मिले वे सदा जुटे रहते।।
 
सबकी खट्टी-मीठी, कड़वी बातें सुनते,
पर देशहित सर्वोपरी भाव से डटे रहते।
ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, छोटे या बड़े,
बहुजन हिताय मनःभाव, भेद न करते।।
 
धर्म-मजहब से ऊपर उठकर बातें करते,
वे कब, क्या, क्यों, कहां, कैसे सब कहते।
नभ, जल, थल के सब हालचाल ले आते,
अकाल, महामारी, युद्ध क्षेत्र में भी चलते।।
 
वे नेता-अभिनेता, पदशाही से नहीं झेपते,
जनता का भला हो कैसे? यह प्रश्न पूछते।
पत्रकार नित्य लिखते तो नव विचार गढ़ते,
पेचीदा बातें सरलता से समझा कर कहते।।
 
राष्ट्रहित में वे नित, नए आयाम वे गढ़ते,
लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी सदा सजग रहते।
वंदन हम 'पत्रकारों' के कार्यों को करते,
उन्हें पत्रकारिता दिवस पर बधाईयां देते।।
 
हिंदी पत्रकारिता दिवस पत्रकार बंधु/भगीनी को अनंतकोटी शुभकामनाएं।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
लेखक के बारे में
सपना सीपी साहू 'स्वप्निल'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

आस्था की विजय: जब पंढरपुर में एक बालक के रक्षक बने स्वयं विट्ठल

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख