suvichar
✕

कविता : ह्यूस्टन में आज मोदी-मोदी

Updated: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 (16:34 IST)
गूंजेगा अब ह्यूस्टन आज मोदी-मोदी के नारों से।
झंकृत होगा विश्व मोदी के ओजपूर्ण विचारों से।।
 
गूंजेगी भारत माता की जय अमेरिका के मंच से।
दस गुना होगी भारी जो हर पाकिस्तानी प्रपंच से।।
370 से उभरी आत्मनिश्वासी हुंकारों से।
POK पर संभावित निर्णायकी प्रहारों से।
गूंजेगा अब ह्यूस्टन आज मोदी-मोदी के नारों से।।1।।

 
130 करोड़ जन-मन का लोकनायक जहां खड़ा होगा।
वह NRI उत्सव हर दीपावली से बड़ा होगा।।
प्रेसीडेंट ट्रंप और सांसदों की गरिमापूर्ण उपस्थिति में,
बड़ा होगा वह त्योहार सभी अमेरिकी त्योहारों से।।
गूंजेगा अब ह्यूस्टन आज मोदी-मोदी के नारों से।।2।।
 
नाज़ है जिस पर हर भारतवंशी को देश में और बाहर ।
हर क्षण देश के लिए जिसका, हर सांस देश पर न्यौछावर।।
क्यों न पलक पांवड़े बिछें उसके स्वागत, अभिनंदन में,
क्यों न हरेक आत्मा से उठे उसके ही जयकारे का स्वर।।
कांपेंगी पड़ोसी की रूह, गगन गूंजेगा जब जयकारों से।।
गूंजेगा अब ह्यूस्टन आज मोदी-मोदी के नारों से।।3।।
 
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख