Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हिन्दी कविता : जागती आंखों के सपने...

सुशील कुमार शर्मा
जागती आंखों के सपने,
कभी हसीन नहीं होते हैं।


 
गरीबी में जन्मते हैं, 
संघर्ष में पलते हैं।
 
खुली आंखों के सपनों में,
बेचारी है, व्यथा है।
 
दर्द है, दवा है,
टूटी खाट है, बीमार मां है।
 
खेतों में जुता बाप है,
हाड़-तोड़ मेहनत है।
 
फटी कमीज है,
सरकारी स्कूल है।
 
फटी सरकारी किताबें हैं, 
फटी टाट-पट्टी है।
 
इल्ली वाला मध्यान्ह भोजन है,
ऊंघते गुरुजी हैं।
 
गांव से शहर की आसमानी दूरी है,
आरक्षण का सांप है।
 
नीलाम होती सीटें हैं,
गुलाबी नोटों वाले इंटरव्यू हैं।
 
चमचमाती कारें हैं,
गगनचुंबी इमारतों के बीच।
 
फुटपाथ पर भूख से लबालब,
जागती आंखों का सपना है।
 
संघर्ष हैं, शूल हैं,
गर्द है, धूल है।
 
अपनी-अपनी अभिव्यक्तियां हैं। 
 
भागता विकास है,
सुनहरे भविष्य की आस है।
 
लेकिन खुली आंखों के सपने,
किसी को पुकारते नहीं हैं।
 
एक बार ठान लिया,
तो कभी हारते नहीं हैं।
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

अगला लेख