dharma sangrah

चंद्रयान 2 मिशन पर कविता : हर भारतीय साथ खड़ा है

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2019 (16:44 IST)
- डॉ. अनिल कुटुम्बले
 
चंद्रयान 2 का मिशन था जगत से काफी निराला, 
गर्व है 'इसरो' और 'सिवन' पर भले छिन गया निवाला।
 
चांद पर निश्चित उतरता यान का लैंडर 'विक्रम',
'प्रज्ञान' रोवर चलता गर्व से - उस पर कुछ कदम। 
 
टूटा हो संपर्क यान का भले ही फिलहाल,
हौसले पर यकीन है सभी को हर हाल। 
 
गम है मंजिल न छूने का- आगे जीतेंगे, इसमें नहीं डाउट 
विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले भी शून्य पर हुए हैं आउट। 
 
सफलता शान से मिलेगी - जब इरादा है नेक,
बस कुछ समय के लिए लिया है - एक छोटा सा ब्रेक।
 
कुछ पाने के लिए भले ही - कुछ खोना हमें पड़ा है,
फहराओ चांद पर अपना झंडा - हर भारतीय साथ खड़ा है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख