Hanuman Chalisa
✕

Anant chaturdashi 2019 : अनंत चतुर्दशी (12 सितबंर) व गणेश विसर्जन के मंगल मुहूर्त

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2019 (15:07 IST)
12 सितंबर 2019 को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के ही दिन गणेश जी की पार्थिव प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है, वहीं 'अनंत' (पीला रेशमी धागा) की पूजा कर उसे धारण किया जाता है। 
 
प्रचलित कथानुसार 'अनंत' को भगवान विष्णु का ही रूप माना जाता है जिसमें 14 गांठें होती है। अनंत चतुर्दशी के दिन पीले रेशमी धागे जिसे 'अनंत' कहते हैं उसका पूजन कर अपनी दाहिनी भुजा पर बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अनंत के धारण करने मनुष्य समस्त शारीरिक व्याधियों से दूर रहता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्‍णु के अनंत रूप का पूजन होता है। यह व्रत विशेष रूप से किसी पवित्र नदी के तट पर किया जाता है।
 
अनंत पूजन व धारण का मुहूर्त-
 
दोपहर- 12:15 से 1:48 बजे तक
सायं- 6:25 से 8:00 बजे तक
 
गणेश प्रतिमा विसर्जन मुहूर्त-
 
दोपहर- 2:00 से 3:20 बजे तक
सायंकाल- 5:00 से 6:30 बजे तक
 


अनंत चतुर्दशी पर गणेश गायत्री मंत्र देगा 10 दिन की पूजा का फल 
 
 अनंत चतुर्दशी के दिन स्नान के बाद भगवान गणेश को केसरिया चंदन, सिंदूर, अक्षत, दूर्वा के साथ मोदक का भोग लगाकर पीले आसन पर बैठ यथासंभव रुद्राक्ष या चंदन की माला से नीचे लिखा गणेश गायत्री मंत्र  कम से कम 108 बार बोलें - 
 
महाकर्णाय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्ती: प्रचोदयात्। 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख