sundarkand

हिन्दी कविता : कैसा यह हो रहा चुनाव!

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (11:29 IST)
जाने कितने उभर रहे तनाव।
जातिवाद से सब रंजित फिजाएं, धूप-छांव।
टकराव के विषाणु फैल रहे हर, शहर, बस्ती, गांव।
...कैसा हो रहा है यह चुनाव।।1।।
 
राजनीति के माफियाओं को पड़ता नहीं फर्क।
युगीन मर्यादाएं शनै:-शनै: हो रही ग़र्क।
शालीन गुजरात बन रहा संबंधों का नर्क।
राष्ट्रीयता का उलटी दिशा में हो रहा बहाव।
...कैसा हो रहा यह चुनाव।।2।।
 
विकास के पैमाने पर जो राज्य रहा अव्वल।
परंपरागत सूखी साबरमती में नई सोच का जल निर्मल।।
शालीनता न कभी हुई शिथिल, न मर्यादाएं घायल।।
वहीं दिख रहे हैं अब बेशर्म खींचतान, बेबनाव।
...कैसा हो रहा है यह चुनाव।।3।।
 
ओ ढीठ राजनीतिज्ञों, तुम्हारा यह हठवादी खेल।
रहा है प्रजातंत्र को गलत दिशा में धकेल।
युग लगेंगे धोने में, गर भर गया मनों में मैल।।
पीढ़ियां बिगाड़ देंगे तुम्हारे ये क्षुद्र दांव।
...कैसा हो रहा है यह चुनाव।।4।।
लेखक के बारे में
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
डॉ. रामकृष्ण सिंगी ने मध्यप्रदेश के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 40 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया तथा 25 वर्षों तक वे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य रहे। महू में डॉ. सिंगी का निवास 1194 भगतसिंह मार्ग पर है। डॉ. सिंगी देवी अहिल्या विश्वविद्‍यालय इंदौर (मप्र) के वाणिज्य संकाय.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख