मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. funny jokes in hindi
Written By

Hindi Jokes : फेसबुक पर पत्नी ने रोटी के टुकड़े दूध में घोलकर डाले

Hindi Jokes : फेसबुक पर पत्नी ने रोटी के टुकड़े दूध में घोलकर डाले - funny jokes in hindi
मेरी पत्नी ने रोटी के छोटे टुकड़े कर दूध में घोलकर डाला और उसकी फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड किया..
 
उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी भी रेसिपी पूछी जाएगी।
 
कॉमेंट्स पढ़ने के बाद, आंखों में अंधेरा छा गया... 
 
1) दूध गाय का लेना हैं या भैंस का?
 
2) रोटी हाथ से तोड़कर घोलनी हैं या Grinder से?
 
3) एक रोटी के लिए कितना दूध लेना हैं?
 
4) दूध में शक्कर की जगह गुड़ डाल सकते हैं?
 
5) एक रोटी के लिए शक्कर कितनी चम्मच डालनी हैं?
 
6) दूध ठंडा लेना हैं या गर्म?
 
7) रोटी के बदले डबल रोटी चलेगी?
 
8) क्या रोटी ताज़ी होनी चाहिए या बासी चलेगी?
 
और कुछ शिक्षित Ph.D. लोगों की कॉमेंट्स।
 
9) रोटी के लिए आटा तैयार लेना हैं या गेहूं पिसवाकर लेना हैं? 
 
10) रोटी रुमाली लेनी हैं या फुलका?
 
11) रोटी खुद बनानी हैं या रसोई करनें वाली बाई बनाए तो चलेगा ??
 
और एक...
 
12) रोटी पति बनाए तो चलेगा ?
ये भी पढ़ें
पुराने जमाने के बच्चों को क्यों कूटा जाता था : 30 चटपटे कारण