• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. चुटकुले
Written By WD

पति पर निबंध!

फनी जोक
FILE
पति एक घरेलू प्राणी है। यह सभी घरों में अनिवार्य रूप से पाया जाता है। इस घरेलू प्राणी को पालने का पूरा अधिकार पत्नी नामक ओहदे से सम्मानित महिला को प्राप्त होता है। पति नामक प्राणकी दो आंखें होती हैं जिससे यह मूक रहकर मात्र देखता है। इसके दो कान होते हैं जिससे पत्नी की डांट-फटकार सुनता है। इसका एक मुख होता है जिसके खुलने पर पूर्णत: पाबंदी होती है। इसकी इकलौती कटी नाक में अदृश्य नकेल होती है। यह काफी कुछ मनुष्य से मिलता-जुलता प्राणी होता है। वैसे पति होने से पूर्व यह मनुष्य की श्रेणी में होता है।

पति के प्रकार : (1) जोरू का गुलाम - यह प्रजाति हमारे देश में बहुतायत रूप से पाई जाती है।
FILE
इस प्रजाति के पति टिकाऊ, मेहनती, सीधे व वफादार होते हैं। यह उम्दा नस्ल के होते हैं। डांट, मार, गालियां इन पर प्रभावहीन होती हैं। पालने के लिए यह पति सबसे अच्छे होते हैं।


(2) जोरू का बादशाह - यह प्रजाति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है, इसलिए सरकार जल्द ही इनके संरक्षण के लिए 'बादशाह पति संरक्षण' नामक अभियान चलाने जा रही है।