Hanuman Chalisa

'हिंदी दिवस' पर पढ़ें हिंदी में बेहतरीन कविता

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (15:30 IST)
लेख लिखा मैंने हिंदी में,
लिखी कहानी हिंदी में
लंदन से वापस आकर फिर,
बोली नानी हिंदी में।
 
गरमी में कश्मीर गये तो,
घूमें कठुआ श्रीनगर।
मजे-मजे से बोल रहे थे,
सब सैलानी हिंदी में।
 
पापा के संग गए घूमने,
हम कोच्ची में केरल के,
छबि गृहों में लगा सिनेमा,
'राजा जॉनी' हिंदी में।
 
बेंगलुरु में एक बड़े से,
होटल में खाना खाया।
सब लोगों ने ही मांगा था,
खाना, पानी हिंदी में।
 
उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम,
में हिंदी सबको आती,
जगह-जगह पर हमने जाकर,
बातें जानी हिंदी में।
 
रोज विदेशी धरती से भी,
लोग यहां पर आते हैं।
उन्हें नमस्ते कहकर करते,
हम अगवानी हिंदी में।
 
अमर नाथ पहुंचा करते हैं,
तीर्थ यात्री दुनिया के,
बोला करते जय बाबा, जय,
जय बर्फानी हिंदी में।
 
उड़िया कन्नड़ आसमियां सी,
कई भाषाएं भारत में।
लेकिन सबको बहुत लुभाती,
बोली वाणी हिंदी में।
 
भारत के नेता जाते हैं,
कहीं विदेशी धरती पर,
देते रहते अक्सर भाषण,
अब तूफानी, हिंदी में।
 
मान यहां सब भाषाओं को,
पूरा-पूरा मिलता है।
लेकिन पढ़ने लिखने में तो,
है आसानी हिंदी में।
 
लेखक : प्रभुदयाल श्रीवास्तव (छिंदवाड़ा)
जन्म- 4 अगस्त 1944 धरम पुरा दमोह 
प्रकाशित पुस्तकें :
दूसरी लाइन व्यंग्य संग्रह 
बचपन छलके छल-छल-छल बाल गीत 
बचपन गीत सुनाता चल बाल गीत 
दादाजी का पिद्दू 22 बाल कहानियां 
अम्मा को अब भी है याद 51 बाल कविताएं
मुठ्ठी में है लाल ग़ुलाल 121 बाल कविताएं 
सतपुड़ा सप्तक साझा संकलन 
दादाजी की मूछें लम्बी 22 बाल कविताएं 
लगभग 80 स्कूली पाठ्यक्रम की किताबों में कविताएं कहानियां और नाटक शामिल।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख