dharma sangrah

हिन्दी दिवस पर बाल गीत : हिन्दी ऊपर लाना है

Updated: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (14:51 IST)
खुलीं कापियां खुलीं किताबें,
निकल पड़े बस्तों से पेन।
मुन्ना बांच रहा पुस्तक में,
मुरगी का मतलब है हेन।
 
उसे हेन का मतलब मुरगी ,
लिखना कभी न भाता है।
हिन्दी को पहले क्रम पर ही,
रखना उसे सुहाता है।
 
मुरगी मतलब हेन न पढ़ ले,
पड़ता तब तक उसे न चैन।
 
डॉग का मतलब कुत्ता होता,
उसका भाई पढ़ता है।
कुत्ता मतलब डॉग क्यों नहीं,
वह भाई से लड़ता है।
 
हिन्दी को ऊपर रखना है।
हम सब हैं हिन्दी की देन।
भाषा अपनी हिन्दी है तो,
हिन्दी से इंग्लिश सीखो।
 
अंग्रेजी से हिन्दी रटकर,
अरे भाई अब मत चीखो।
हाथ उठाकर बोलो बच्चो ,
मुरगी का मतलब है हेन।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है।)
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख