biodatamaker

14 सितंबर : हिन्दी दिवस पर पढ़ें 18 प्रभावी नारे

Updated: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (19:23 IST)
Hindi Day Slogan 2020
 
हर साल हम 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं। यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं कुछ छोटे-छोटे और प्रभावी नारे जो हर किसी के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं... 

* 14 सितंबर, हिन्दी दिवस पर 18 नारे
 
1) मातृभाषा को बनाएं राष्ट्रभाषा। 
 
2) हम सबकी भाषा हिन्दी, जन-जन की भाषा हिन्दी।
 
3) हर तरफ खिल रही है हिन्दी, खिलखिला रही है हिन्दी
 
4) हिन्दी में करें हस्ताक्षर, गौरव का करें अनुभव।
 
5) हिन्दी में लिखें देश की सौंधी माटी महकती है।
 
6) हिन्दी में लिखते हैं तो भावों की सुगंध आती है।
 
7) हिन्दी है तो हम हैं, हम हैं तब तक हिन्दी है।
 
8) बचपन की लोरी हिन्दी, यौवन की प्रियतमा हिन्दी, बुढ़ापे की लाठी हिन्दी।
 
9) हिन्दी लिखें, हिन्दी पढ़ें, हिन्दी में प्रतिमान गढ़ें। 
 
10) भारत मां के भाल पर सजे, हिन्दी ने कीर्तिमान रचे।
 
11) कोटि-कोटि कंठों से निकली जन-जन की सुंदर भाषा।
 
12) हिन्दी में सोचते हैं तो हिन्दी में लिखते क्यों नहीं, आइए हिन्दी अपनाएं।
 
13) हिन्दी में टाइपिंग (टंकण) सरल है, आजमा कर देखिए।
 
14) हिन्दी को नहीं, सोच को बदलें, हिन्दी अपनाकर देश को बदलें।
 
15) सम्मानित हो राष्ट्रभाषा, सबकी यही अभिलाषा।
 
16) सरल, सहज, सुबोध हिन्दी, कितनी मोहक, कितनी मीठी। 
 
17) हिन्दी अपनी फूलों सी सुंदर भाषा है, महके हर क्यारी में बस यही अभिलाषा है। 
 
18) लिखना बहु‍त आसान है हिन्दी, भारत की पहचान है हिन्दी।

ALSO READ: जानिए हिंदी के बारे में 25 विद्वानों के विचार

ALSO READ: 14 सितंबर : हिंदी मेरी मातृभाषा है

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख